गाँव का टैलेंट, अब पूरा देश देखेगा , U भारत ग्रामीण क्रिकेट लीग 2026 मे लगेगी आपकी बोली (ऑक्शन आधारित संस्करण)

वर्ष 2025 में आयोजित यू भारत ग्रामीण क्रिकेट लीग में कुल 18 टीमों ने भाग लिया था। खिलाड़ियों और दर्शकों के उत्साह को देखते हुए वर्ष 2026 में लीग को और अधिक रोमांचक एवं पेशेवर स्वरूप देने के लिए इसे ऑक्शन (नीलामी) आधारित लीग के रूप में आयोजित किया जाएगा।

ऑक्शन प्रक्रिया से लेकर फाइनल मुकाबले तक सभी कार्यक्रमों का YouTube पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।


लीग प्रारूप (Format)

1. टीमों की संख्या

  • वर्ष 2025 की 18 टीमों में से प्रदर्शन, प्रबंधन एवं अन्य मानकों के आधार पर केवल 6 या 8 फ्रेंचाइज़ी टीमों का चयन किया जाएगा।

2. टीम संरचना

प्रत्येक टीम में कुल 12 खिलाड़ी होंगे।

  • 11 खिलाड़ी Playing XI में खेलेंगे।
  • 1 खिलाड़ी Substitute (Extra Player) रहेगा।

3. रिटेंशन नियम (Retention Rules)

  • प्रत्येक टीम अपने पिछले सीजन (2025) के अधिकतम 4 खिलाड़ियों को Retain कर सकेगी।
  • Retain किए गए खिलाड़ियों के अतिरिक्त सभी खिलाड़ियों को पुनः ऑक्शन में शामिल होना होगा।

4. ऑक्शन नियम

प्रत्येक टीम को अपने शेष 8 खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन के माध्यम से करना होगा।

ऑक्शन पूल में निम्न खिलाड़ी शामिल होंगे—

(क) 2025 सीजन के खिलाड़ी

  • जो किसी भी टीम से खेले थे।
  • लेकिन जिन्हें उनकी पुरानी टीम द्वारा Retain नहीं किया गया है।

(ख) नए खिलाड़ी

  • जो पहली बार वर्ष 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

खिलाड़ी चयन प्रक्रिया

विवरणसंख्या
कुल खिलाड़ी12
Retain खिलाड़ीअधिकतम 4
Auction से खरीदे जाने वाले खिलाड़ी8
Playing XI11
Extra Player1

लाइव प्रसारण

निम्न सभी कार्यक्रम YouTube पर Live प्रसारित किए जाएंगे—

  1. खिलाड़ियों का पंजीकरण (Highlights)
  2. Retention List घोषणा
  3. Player Auction Ceremony
  4. League Stage Matches
  5. Semi Final
  6. Grand Final

उद्देश्य

यू भारत ग्रामीण क्रिकेट लीग 2026 का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक पेशेवर मंच प्रदान करना, पारदर्शी चयन प्रक्रिया लागू करना तथा खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए IPL शैली का रोमांचक अनुभव उपलब्ध कराना है।


टैगलाइन

” गाँव का टैलेंट, अब पूरा देश देखेगा “

U Bharat Gramin Cricket League 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Player Details

My Team

Entry form